मतदाता सूची जांचते लोग और बीएलओ, चुनाव आयोग का वोटर वेरिफिकेशन अभियान

23 मई को बूथ पर जाकर जरूर चेक करें नाम, चुनाव आयोग का बड़ा अलर्ट

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड में 2 हफ्ते चलेगा अनमैप्ड वोटर लिस्ट अभियान

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 मई से अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अनमैप्ड वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जांच लें। यह सूची राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर अगले दो सप्ताह तक प्रदर्शित की जाएगी।

निर्वाचन विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस सूची में अनमैप्ड मतदाताओं के साथ संबंधित बीएलओ (BLO) का नाम और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रहेगा, ताकि लोग तुरंत संपर्क कर सकें।

क्या है अनमैप्ड वोटर लिस्ट?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं की पुरानी गहन पुनरीक्षण सूची से मैपिंग की जा रही है। जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो जाएगी, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चुनाव आयोग ने BLO को दिया निर्देश

निर्वाचन विभाग ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे अपने बूथ क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक कर प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें।

‘बिजली उत्पादन बढ़ा, फिर कटौती क्यों?’ रघुवर दास ने सरकार को घेरा

मतदाताओं से क्या अपील?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर सूची में नाम जरूर जांचें। यदि किसी का नाम अनमैप्ड सूची में है, तो वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *