रांची, 31 अगस्त 2025- राजकीय अतिथिशाला में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के० राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति समुदाय से जुड़े विधायक, नेता और सामाजिक संगठनों की एक अहम बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आदिवासी समुदाय की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सोनाराम सिन्कू समेत कई नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चैंपिया, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल नीरज खालको, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला और एसटी सेल अध्यक्ष जोसाई मांडी ने भी अपने विचार रखे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और पार्टी स्तर पर उनके समाधान की ठोस रणनीति बनाना रहा।
