मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड दौरा 11 अप्रैल से।

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का झारखंड दौरा 11 से 13 अप्रैल तक

रामगढ़ और रांची के विभिन्न क्षेत्रों का करेंगे दौरा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रामगढ़ एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

वालेंटियर्स से होंगे रूबरू

12 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त रामगढ़ में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले वालेंटियरों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे उनके निर्वाचन से जुड़े अनुभवों को जानेंगे और चुनावी प्रक्रिया में उनके योगदान की सराहना करेंगे।

दशम फॉल में बीएलओ से मुलाकात

13 अप्रैल को रांची के दशम फॉल में मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से मिलेंगे। वह दुर्गम क्षेत्रों में किए गए उनके कार्यों, हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ ऐप के उपयोग, और मतदान प्रबंधन से जुड़े अनुभवों को समझेंगे।

निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को कार्य आवंटित किए गए और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री एवी होमकर, रांची डीसी श्री मंजूनाथ भजंत्री, रांची एसएसपी चंदन कुमार उपस्थित रहे। वहीं रामगढ़ डीसी चंदन कुमार व अन्य निर्वाचन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *