राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अश्विन बारी
झारखंड के होनहार तीरंदाज अश्विन बारी पंजाब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उत्साहवर्धन किया।
कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने आवासीय कार्यालय में अश्विन बारी से मुलाकात कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता भेंट की। इस सहयोग का उद्देश्य प्रतियोगिता के दौरान उनके आवागमन और निजी आवश्यकताओं को पूरा करना है, ताकि खिलाड़ी पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
26 करोड़ मजदूरों पर असर, वीबी ग्राम जी कानून के खिलाफ झारखंड में आंदोलन तेज
मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अश्विन बारी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि अश्विन अपनी जीत के साथ झारखंड का परचम लहराकर लौटेंगे।
गौरतलब है कि झारखंड तीरंदाजी के क्षेत्र में पहले से ही देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और युवा खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है। अश्विन बारी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
