झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: राज्यस्तरीय समारोह में लाखों महिलाएं होंगी शामिल
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से लगभग तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। दूसरे जिलों से आने वाली महिलाओं के आवागमन, अल्पाहार, और वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इन व्यवस्थाओं पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति
समारोह में झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने के लिए लोक कलाकार नृत्य और संगीत की प्रस्तुति देंगे। आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर, और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका और छऊ का प्रदर्शन भी होगा, जिससे समारोह की भव्यता और बढ़ जाएगी।
Related posts:
- मंईयां योजना पर ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा। मुख्यमंत्री ने OTP शेयर न करने की दी सलाह।
- 26001 शिक्षक बहाली पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पारा शिक्षकों के लिए 100 सीटें रिजर्व.
- “मरांडी का वार: वोटबैंक के लिए 3 लाख मुआवजा, श्रद्धालुओं की मौत पर भेदभाव”
- शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजे गए.
