1042 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, क्या अब खत्म होगी शिक्षक की कमी?

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

झारखंड में 1,042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र.

रांची: झारखंड सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे।

प्रमुख बातें
1,042 नव चयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र।
रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री संजय प्रसाद यादव भी कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इंटर और स्नातक स्तर के विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रांची में आयोजित नियुक्ति समारोह
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन 29 जून 2026 को दोपहर 1 बजे टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *