राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम रांची पहुंचेंगी, तीन दिवसीय झारखंड दौरे की शुरुआत

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

झारखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

रांची- झारखंड की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर राज्य में स्वागत और अभिनंदन का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया है।

चंपई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू, वीरांगना फूलो-झानो, बाबा तिलका मांझी और वीर पोटो हो की भूमि झारखंड में राष्ट्रपति का आगमन गौरव का विषय है। उन्होंने राष्ट्रपति के झारखंड प्रवास को राज्य के लिए सम्मानजनक और ऐतिहासिक बताया।

राज्य में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं और विभिन्न वर्गों में उत्साह देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम छह बजे झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगी। रांची आगमन के बाद राष्ट्रपति रात्रि विश्राम लोकभवन में करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन, 29 दिसंबर को एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगी।

इसके बाद दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति गुमला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जहां आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजन प्रस्तावित हैं।

राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची, जमशेदपुर और गुमला में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। इस दौरे को राज्य के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *