राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
मुख्य बिंदु
राज्यपाल घोड़ाबांधा, पूर्वी सिंहभूम पहुँचे
संस्कार भोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की
परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की
निधन को प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया
रांची, 29 अगस्त 2025 – झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा पहुँचे। वहाँ उन्होंने राज्य के पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने रामदास सोरेन के असामयिक निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता का राजनीतिक और सामाजिक योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कठिन समय में धैर्य रखने की सलाह दी।
