आज का इतिहास: 23 नवंबर का दिन क्यों है खास? | आज की प्रमुख घटनाएं, जन्म–मृत्यु और दिवस
मुख्य बिंदु
● आज के दिन 1996 में इथियोपिया का विमान हिंद महासागर में गिरा, 100 से अधिक की मौत
● पोप एलेक्जेंडर III निर्वासन के बाद लौटे (1165)
● तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन (1904)
● भारत में पहली बार कॉमनवेल्थ समिट का आयोजन (1983)
● आज सत्य साईं बाबा और गीता दत्त का जन्मदिवस
● आज जगदीश चंद्र बोस और तरुण गोगोई की पुण्यतिथि
● 23 नवंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय काजू दिवस
आज, कल और आने वाले कल का अंतर
आज वर्तमान है, कल बीत चुका अतीत है और दूसरा कल आने वाला भविष्य। अतीत यानी इतिहास हमें ज्ञान देता है, वर्तमान को दृष्टि देता है और भविष्य को दिशा। इसलिए आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व समझना बेहद ज़रूरी है। इसी क्रम में हम आपको 23 नवंबर को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।
23 नवंबर 1996: जब एक विमान समुद्र में गिरा
आपको जानकर हैरानी होगी कि आज ही के दिन 23 नवंबर 1996 को इथियोपिया का एक अपहृत विमान ईंधन खत्म होने के कारण हिंद महासागर में गिर गया था। इस विमान में कुल 175 लोग सवार थे और इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। यह घटना विमानन इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक मानी जाती है।
आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
● 1165 – पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन खत्म होने के बाद रोम लौटे।
● 1744 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन कार्टर ने इस्तीफा दिया।
● 1890 – इटली में आम चुनाव संपन्न।
● 1892 – लोमानी–कांगो युद्ध में बेल्जियम ने अरब सेना को पराजित किया।
● 1904 – अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
● 1946 – वियतनाम के हैफोंग में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज़ में आग, 6,000 लोगों की मौत।
● 1983 – भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) शिखर सम्मेलन का आयोजन।
● 1984 – लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग, लगभग 1,000 लोग फँसे।
● 1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी. चौधरी 100 वर्ष के हुए।
● 2002 – नई दिल्ली में जी-20 की बैठक शुरू।
● 2002 – नाइजीरिया में विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को विरोध के चलते लंदन शिफ्ट किया गया।
● 2006 – अमेरिका ने रूस की कंपनी ‘सुखोई’ पर लगे प्रतिबंध हटाए।
● 2007 – ऑस्ट्रेलिया में चुनाव, लेबर पार्टी की जीत।
● 2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 65% वोटिंग।
● 2009 – फिलीपींस में 32 पत्रकारों की हत्या, दुनिया की सबसे बड़ी पत्रकार नरसंहार घटनाओं में से एक।
आज गोल्ड-सिल्वर रेट स्थिर – 22K और 24K दाम यथावत | पूरी रिपोर्ट.
आज के दिन जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
● 1901 – नवकृष्ण चौधरी, उड़ीसा के दूसरे मुख्यमंत्री।
● 1914 – कृश्न चंदर, हिन्दी–उर्दू के महान कहानीकार।
● 1926 – सत्य साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु।
● 1930 – गीता दत्त, विख्यात पार्श्वगायिका।
● 1897 – नीरद चन्द्र चौधरी, प्रख्यात लेखक एवं विद्वान।
आज के दिन हुए प्रमुख निधन
● 2023 – फ़ातिमा बीबी, भारत की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज।
● 2020 – तरुण गोगोई, असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
● 2020 – विश्व मोहन बडोला, प्रसिद्ध अभिनेता व टीवी कलाकार।
● 1912 – सखाराम गणेश देउसकर, क्रांतिकारी लेखक और पत्रकार।
● 1977 – प्रकाशवीर शास्त्री, संस्कृत विद्वान व आर्य समाज नेता।
● 1971 – राम उग्रह पांडेय, महावीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिक।
● 1937 – जगदीश चंद्र बोस, महान वैज्ञानिक।
● 1990 – रोएल्ड डॉल, विश्व के महान साहित्यकारों में से एक।
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय काजू दिवस
आज का दिन भारत में काजू प्रेमियों के लिए खास माना जाता है और देश के कई हिस्सों में इसे ‘National Cashew Day’ के रूप में मनाया जाता है।
