JPSC Guidelines JPSC Admit Card

JPSC परीक्षा 2026: रांची में हाई अलर्ट, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026

झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी:

  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

“ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को ठेका—क्या पहले से सेट था पूरा खेल?”

रांची में 96 केंद्रों पर परीक्षा, प्रशासन अलर्ट

राँची जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित सभी केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।

जिले में कुल 96 उप-केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां अभ्यर्थियों के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय, बिजली और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं:

  • परीक्षा केंद्रों के आसपास 100–200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित
  • मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध
  • पुलिस बल, फ्लाइंग स्क्वॉड और वाहन चेकिंग की मजबूत व्यवस्था
  • हर केंद्र पर सघन निगरानी

Jharkhand में Paper Leak का खेल? JPSC से Excise तक सिस्टम फेल!

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है:

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
  • एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र अनिवार्य
  • किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को साथ न लाएं
  • निर्देशों का पालन नहीं करने पर प्रवेश से वंचित किया जा सकता है

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध

महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

किसी भी शिकायत या आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अभ्यर्थी जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

“बिना चर्चा लाए गए विधेयक”: परिसीमन और सीट बढ़ोतरी पर महासभा ने उठाए सवाल

प्रशासन की अपील

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।

राँची जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *