Jharkhand Police Police Strategy Meeting

जमानत पर छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी और कार्रवाई के निर्देश.

क्राइम झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बैठक की

रांची, 24 अक्टूबर 2025: झारखंड पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक, अभियान डॉ. माईकलराज एस. की अध्यक्षता में आज राज्य में सक्रिय संगठित अपराध गिरोहों पर नियंत्रण और कार्रवाई हेतु एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 20 अगस्त 2024 को संगठित अपराध के संबंध में हुई पिछली बैठक की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

Jharkhand Police
 संगठित अपराधियों पर कड़ी निगरानी

बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक, अभियान ने संगठित अपराधकर्मी गिरोहों के सरगना और उनके सदस्यों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जमानत पर छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए, उनके जमानतदारों का सत्यापन किया जाए और फिरार सदस्यों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

बैठक में साक्ष्यानुसार सी.सी.ए. प्रावधानों के तहत कार्रवाई, अवैध संपत्ति की वांछित जप्ती और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

उपस्थित अधिकारी
बैठक में पुलिस मुख्यालय सभागार से डॉ. माईकलराज एस. (पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखंड) और रिषभ झा, पुलिस अधीक्षक, एटीएस रांची भौतिक रूप से उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक रांची/धनबाद तथा पुलिस अधीक्षक रामगढ़/पलामू/हजारीबाग/चतरा भी शामिल हुए।

बैठक में राज्य में संगठित अपराधियों के गिरोहों पर कड़ी निगरानी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की व्यापक रणनीति तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *