CHAMRA LINDA JMM LOHAEDAGA SUKHDEO BHAGAT

झामुमो ने क्यों की अपने विधायक पर कार्रवाई।

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

आखिरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने बिशनपुर के विधायक चमरा लिंडा को खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडे के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर कहा गया है कि, आपके द्वारा लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया गया है। ऐसी स्थिति में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार आपको पार्टी के सभी पदों से पद मुक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

आपको बता दें कि, लोहरदगा से इंडिया गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत हैं। झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने गठबंधन धर्म के खिलाफ जाकर के निर्दलीय तौर पर लोहरदगा से नामांकन किया है। पार्टी ने जिला इकाई के रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक चमरा लिंडा की कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *