समुद्रतट पर नमक बनाकर गांधीजी ने तोड़ा ब्रिटिश कानून.

झारखंड/बिहार

आज का दिन इतिहास में: 12 मार्च

390 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा

12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने अपने साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा शुरू की। 240 मील (390 किमी) लंबी इस यात्रा में शुरुआत में 78 सत्याग्रही शामिल थे, लेकिन दांडी पहुंचने तक यह संख्या बढ़ती गई। 6 अप्रैल 1930 को गांधीजी ने दांडी में समुद्रतट पर नमक बनाकर ब्रिटिश सरकार के नमक कानून को तोड़ा। इस आंदोलन के बाद हजारों भारतीयों को गिरफ्तार किया गया।

आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1992 – मॉरीशस गणराज्य घोषित हुआ।
  • 1993 – मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 300 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल।
  • 1998 – पहले टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
  • 2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 – दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति रोह मू हुन महाभियोग के बाद पद से निलंबित।
  • 2004 – लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन शुरू।
  • 2006 – इराक में सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू।
  • 2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन।
  • 2008
    • पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी का इस्तीफा।
    • नागालैंड से राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय।
    • अमेरिकी वायुसेना ने स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-117 को बेड़े से हटाया।
    • 117 वर्ष की विश्व की सबसे वृद्ध महिला वारवा सेमेनिकोवा का निधन।
  • 2009 – एयर मार्शल डी.सी. कुमारिया वायुसेना में ऑपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक बने।
  • 2018 – नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 51 की मौत।

आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1911 – दयानंद बांदोदकर, गोवा के पहले मुख्यमंत्री।
  • 1913 – यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री।
  • 1950 – हरमोहिन्दर सिंह बेदी, हिंदी लेखक और शिक्षाविद।
  • 1962 – एस. दामोदरन, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1984 – श्रेया घोषाल, सुप्रसिद्ध भारतीय गायिका।

आज ही हुआ था निधन

  • 2012 – बीजे दीवान, आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल।
  • 2010 – पी.सी. वैद्य, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
  • 1960 – क्षितिजमोहन सेन, मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।

महत्वपूर्ण दिवस

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस
  • तिब्बती महिला विकास दिवस
  • डांडी कूच दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *