Jharkhand Scholarship Issue

65 लाख छात्रों की स्कॉलरशिप तीन साल से रुकी, देवेंद्र महतो पहुंचे राजभवन.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

JLKM नेता देवेंद्र महतो ने उठाई आवाज
रांची- JLKM के वरिष्ठ नेता देवेंद्र महतो ने झारखंड के 65 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलने के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तीन वर्षों से स्कॉलरशिप भुगतान रुका
ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में बीते तीन वर्षों से SC, ST, OBC और गरीब वर्ग के छात्रों की स्कॉलरशिप भुगतान प्रक्रिया ठप है। इसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।

भविष्य पर खतरा, लाखों छात्र प्रभावित
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्कॉलरशिप की मदद से पहले कई छात्र IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक पदों तक पहुंचे हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति में बीएड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी, डिप्लोमा, एग्रीकल्चर आदि कोर्सों में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई अधर में लटक गई है।

सरकार से तत्काल भुगतान की मांग
महतो ने राज्य सरकार से अपील की है कि सभी लंबित स्कॉलरशिप राशि का तत्काल भुगतान किया जाए ताकि छात्रों की शिक्षा बाधित न हो और भविष्य सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *