रांची, 5 जुलाई 2025:- युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि नामकुम में मनाई गई. स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा मैदान पर कार्यक्रम हुआ. जहां सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की प्राचार्य ज्योति कुमारी के साथ आरडीएस पब्लिक स्कूल और प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के सैकड़ो छात्रों ने युग पुरुष विवेकानंद को याद कर नमन और उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

मनोज सिंह ने किया सम्बोधित
सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने स्वामी जी को माला पहनाकर और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने वहां मौजूद छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे युग पुरुष को सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया उनके सर्वोत्तम विचारों के कारण आज भी याद करती है.उन्होंने कहा था कि “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जबतक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय ” ये विचार ही छात्रों की सफलता का मूल मंत्र है, अगर कोई अनुसरण कर ले तो सफलता की गारंटी है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी सन्देश दिया कि ” अपना लक्ष्य निर्धारित करें, एक समय मे एक ही काम करें , जब तक जीना तब तक सीखना,नारी का सम्मान, दूसरों के प्रति दया भाव” अगर स्वामी जी के इन पांच चीज़ों को जीवन मे उतार लिया जाय तो , जीवन ही सार्थक हो जायेगा.

उधर स्कूल की प्राचार्य ज्योति कुमारी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी छात्रों को विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि ” स्वामी जी की सादगी, समर्पण और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत हैं, जिसका अनुसरण सभी को करना चाहिए ”
कई गणमान्य रहे मौजूद
स्वामी जी के पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सभी बी एड प्रशिक्षु शिक्षक, छात्र, छात्राए, सहित नीलम देवी, अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, ज्योति गुप्ता, कृष्णा कुमार भी मौज़ूद रहे और स्वामी विवेकानंद को याद कर उनके विचारों को आत्मसात किया.
