सोना ₹7,550 और चांदी ₹15,000 टूटी, निवेशकों में हलचल

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

आज धड़ाम हो गया सोना-चांदी का रेट, कल भी…

सोना-चांदी के आज के रेट की स्थिति और कल की संभावना।

22 और 24 कैरेट का गोल्ड

बाजार से लोग सामान्य रूप से 22 और 24 कैरेट का गोल्ड और सिल्वर खरीदते हैं। इसलिए हम रोजाना 22 और 24 कैरेट के सोने के दाम का उतार-चढ़ाव बता रहे हैं। साथ ही पिछले 5 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव की जानकारी भी शेयर कर रहे हैं। 30 जनवरी 2026 को सोना और चांदी दोनों के दाम में बड़ी गिरावट आई। कल और घटने के आसार हैं। आज 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम ₹1,56,400 है। कल ₹1,63,950 था। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹75500 कम है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम आज ₹1,70, 620 है। कल ₹1,78,850 था। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹8230 कम है। 1 किलो चांदी का दाम आज ₹3,95,000 है। कल ₹4,10,000 था। मतलब प्रति किलो ₹15,000 कम है। अब जानते हैं झारखंड में रांची, जमशेदपुर और धनबाद तथा बिहार में पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में सोना-चांदी का दाम। इन सभी शहरों में भी सोना-चांदी का दाम लगभग उतना ही है, जितना हमने एवरेज राष्ट्रीय स्तर पर बताया है।

विगत 5 दिनों के रेट का हाल जानिए
29 January 2026 ₹ 1,63,950 (10,800), ₹1,78, 850 (11,700), 28 January 2026 ₹ 1,51,400 (2950), ₹1,65, 170 (3220), 27 January 2026 ₹ 1,48,450 (0), ₹1,61, 950 (0), 26 January 2026 ₹ 1,48,450 (1550), ₹ 1,61, 950 (1690), 25 January 2026 ₹ 1,45,400 (0), ₹ 1,58, 620 (0).

प्योरिटी ऑफ गोल्ड की जानकारी

गोल्ड की प्योरिटी यानी शुद्धता कैरेट से मापी जाती है। 24 कैरेट गोल्ड सर्वाधिक शुद्ध माना जाता है। यह लचीला होता है। इसे मजबूत बनाने के लिए अन्य धातु को मिक्स करने की जरूरत नहीं पड़ती। याद रखिए, शुद्धता के आधार पर गोल्ड की कीमत तय होती है। इसलिए 24 कैरेट का सोना ज्यादा महंगा होता है। 22 और 18 कैरेट के सोने की कीमत उसकी अपेक्षा बहुत कम होती है। सामान्य रूप से 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 24 यह कैरेट गोल्ड की तुलना की कठोर है। 22 कैरेट गोल्ड में सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल मिला कर ज्वैलरी बनाई जाती है।
22 कैरेट गोल्ड में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 24 कैरेट के सोने को 100% शुद्ध माना जाता है। 18 कैरेट का सोना कच्चा सोना कहा जाता है।

सोना-चांदी : पारंपरिक और वर्तमान हकीकत

पुराने जमाने को याद कीजिए तो पता चलेगा कि किसी की अमीरी-गरीबी का इस बात से पता चलता था कि उसके घर में कितना सोना-चांदी होगा। लोग पैसा रहने पर सोना-चांदी खरीद कर अपने घर में सुरक्षित रखते थे, ताकि प्रतिकूल पारिवारिक स्थिति में भी उसका इस्तेमाल किया जा सके। आज के हाईटेक दौर में लोग शेयर, म्युचुअल फंड, इक्विटी आदि में पैसे इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन, इसकी कोई गारंटी नहीं कि इसके उतार-चढ़ाव के कारण उसमें लाभ हो ही। ऐसी स्थिति में भी सोना- चांदी में इन्वेस्ट करना लाभदायक सौदा माना जा रहा है। आज के समय में सोना- चांदी में इन्वेस्टमेंट सोना-चांदी खरीद कर ही नहीं किया जा सकता है, बल्कि ऑनलाइन इसमें इन्वेस्टमेंट (Online Investment) की सुविधा (Facility) भी उपलब्ध है। शेयर मार्केट (Share Market) में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना-चांदी की कीमत लगभग बढ़ती है। अगर घटती भी है, तो कुछ दिनों के बाद उसे मेंटेन कर लेती है। दाम बढ़ने पर आप तत्काल भी उसे सेल (Sell) कर लाभ (Benefit) कमा सकते हैं। दाम घटने की स्थिति में उसे सुरक्षित रख सकते हैं। अभी के मार्केट के हिसाब से यह स्पष्ट रूप से पता चलता है कि सोना- चांदी में इन्वेस्ट करने पर सालाना 15% की आमदनी की गारंटी पर विश्वास किया जा सकता है। इसलिए हम आपको प्रतिदिन के सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की जानकारी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *