Jaipur violence

जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर हिंसा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन जवान घायल

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

जयपुर में शुक्रवार तड़के उस समय तनाव फैल गया, जब जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चौमूं स्थित एक मस्जिद के बाहर विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी।
बताया जा रहा है कि मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गई।

पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

आंसू गैस का भी इस्तेमाल

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

बांग्लादेश हिंसा पर जाह्नवी कपूर का तीखा बयान, दीपू दास की हत्या को बताया अमानवीय

इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

हिंसा के बाद एहतियातन प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह पाबंदी 24 घंटे तक लागू रहेगी, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इलाके में पुलिस बल तैनात

फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *