DGP JHARKHAND RANCHI POLICE JHARKHAND POLICE POLICE CRIME NEWS NEWS CRIME

बार में तैनात बाउंसर का आपराधिक इतिहास जांचेगी पुलिस। डीजीपी का निर्देश।

क्राइम झारखंड/बिहार

चुनाव के दौरान झारखंड समेत पूरे देश में इस वक्त आचार संहिता लागू है। हालांकि, इस दौरान भी झारखंड के विभिन्न जिलों में आपराधिक वारदात में कमी नहीं आई है। आज 3 मई को डीजीपी अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और जिलों में कानून व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर व्यापक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान खासकर राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण को लेकर के विशेष विचार विमर्श किया गया। नये अपराध कर्मियों पर विशेष निगरानी रखने। ड्रग्स नेटवर्क का पता करने। उसमें शामिल अपराधी तक पहुंचकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने। एजुकेशनल संस्थाओं के आसपास बेचे जाने वाले ड्रग्स पैडलर को चिन्हित करने और जमीन विवादों के मामले में रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया।

JHARKHAND POLICERANCHI POLICE
CRIME NEWS
अपराध नियंत्रण पर बैठक।

बैठक के दौरान रांची में 3 वर्षों के दौरान हुए अपराधों की जानकारी दी गई। संवेदनशील कांडों के विरुद्ध कार्रवाई के बारे में बताया गया।राजधानी रांची में सक्रिय आपराधिक गैंग के बारे में और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रांची जिला में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में समय और स्थान बदलकर गाड़ियों की चेकिंग करने और छोटे-मोटे अपराधों पर लगाम लगाने का निर्देश दिये गए।

पिछले दिनों रांची की चुटिया थाना क्षेत्र में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल में डीजे की हत्या पर भी चर्चा की गई। इस दौरान डीजीपी ने निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बार में विशेष निगरानी रखने।  रात 11:00 बजे के बाद ब्रेथ चेक करने। सभी बार में कार्यरत बाउंसर के आपराधिक इतिहास की जांच करने और पुलिस गश्ती विशेष रूप से रखने का निर्देश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *