राज्यपाल ने कड़िया मुंडा से की मुलाकात
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में जाकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का कुशलक्षेम जाना।
शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राज्यपाल ने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
उपचार की जानकारी ली
अस्पताल में राज्यपाल ने चिकित्सकों से मुलाकात कर कड़िया मुंडा के उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि, कड़िया मुंडा को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे।