अमित शाह के बयान पर आरजेडी का विरोध
संविधान निर्माता का अपमान स्वीकार नहीं
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रति घोर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। आरजेडी झारखंड प्रदेश इस बयान की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि अमित शाह तत्काल सभी देशवासियों से क्षमा मांगें।
विरोध प्रदर्शन का ऐलान
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर पार्टी ने अमित शाह के भाषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके तहत:
- 19 दिसंबर 2024: सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन।
- 20 दिसंबर 2024: सभी प्रखंड मुख्यालयों में पुतला दहन।
- 21 दिसंबर 2024: सभी पंचायत मुख्यालयों में पुतला दहन।
आज होगा मार्च और पुतला दहन
आज शाम 4:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया जाएगा।