SANJAY SETH BJP JHARKHAND JHARKHAND NEWS RANCHI NEWS

“सैनिकों की ताकत के चलते ही हिंदुस्तान दुनिया के सामने नये रूप में खड़ा है”- संजय सेठ।

झारखंड/बिहार विधानसभा चुनाव

रांची के नामकुम स्थित चौहान मेंशन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई. इस दरम्यान रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व राजयसभा सांसद अजय मारु, कुणाल आजमानी, गुरविंदर सिंह सेठी भी मौज़ूद रहें. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखोरी रंजन सिन्हा और संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने किया. मुख्य अतिथि और सांसद संजय सेठ ने देश के लिए वीर जवानों के योगदान और कुर्बानी के लिए याद किया. उनका कहना था कि वास्तव में देश सैनिकों के कारण ही हम महफूज़ है. केंद्र की नीति और सैनिकों की ताकत के चलते ही हिंदुस्तान एक नए रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. इसकी बानगी आकाश से लेकर पाताल तक विश्व देख रहा है. वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और पूर्व सांसद अजय मारु ने भी देश के सैनिकों की जमकर प्रशंसा की. उनका कहना था कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत इन सैनिकों की बदौलत ही है. इस मंच का संचालन कर रहें सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने पूर्व सैनिकों के दी जाने वाली सुविधा का जिक्र किया.उन्होंने मांग रखी की पूर्व सैनिकों को पूरे देश में जिस तरह से सुविधा दी जाती है, ठीक उसी तरह झारखण्ड में भी उन सुविधाओं को मुहैया कराई जानी चाहिए. उनका ये भी कहना था देश का वीर जवान जान हथेली पर रखकर जब सरहद पर होता है, तब ही देश का हर आवाम चैन की नींद सोता है. लिहाजा देश के इन वीर सपुतों को सम्मान मिलना चाहिए.
पूर्व सैनिकों के इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अरुण झा, सविता देवी ललन ठाकुर और शिल्पी शालिनी ने बुके देकर किया और इसका समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया.

BJP JHARKHANDJHARKHAND RANCHI
पूर्व सैनिकों के बीच संजय सेठ।

इस दौरान पूर्व सैनिकों के इस कार्यक्रम में सूबेदार अरुण कुमार झा, सूबेदार ललन ठाकुर, अरुण तिवारी, अक्षय मिश्रा, सुरेश पांडेय, बिकु सिंह, एन पी सिन्हा, संगीता उराव, रीता देवी, रूपा देवी,शारदा देवी, बिनोद सिंह, पृथ्वी राज, कृष्णा कुमार, नंद किशोर सिंह, सहित कई पूर्व सैनिकों की मौज़ूदगी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *