24–26 अगस्त को रांची में CPI राज्य सम्मेलन, तैयारी को लेकर बैठक.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

भव्य राज्य सम्मेलन की तैयारी शुरू, रांची में CPI की जिला बैठक संपन्न


24–26 अगस्त को रांची में होगा राज्य सम्मेलन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के आठवें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर 29 जून 2025 को राज्य कार्यालय स्थित सभागार में रांची जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह राज्य सम्मेलन 24, 25 और 26 अगस्त 2025 को रांची में प्रस्तावित है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से कहा कि राज्य सम्मेलन का आयोजन रांची में होना, जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। इससे संगठन को ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। सभी ने राज्य सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

CPI राज्य सम्मेलन 2025
रांची में CPI का राज्य सम्मेलन तय

21 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन

सम्मेलन की तैयारी को संगठित रूप देने के लिए 21 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया। जिला सचिव अजय सिंह को स्वागत समिति का सचिव मनोनीत किया गया।

ये सदस्य होंगे स्वागत समिति में शामिल

बैठक में जिन सदस्यों को स्वागत समिति में शामिल किया गया, उनमें प्रमुख नाम हैं:
इम्तियाज अहमद खान, इशाक अंसारी, भंते जैनेंद्र कुमार, सचिदानंद मिश्रा, अशोक यादव, लालदेव सिंह, कलाम रशीदी, रणेंद्र कुमार, डॉ. मिथिलेश, फरजाना फारूखी, किरण कुमारी, सन्तोष रजक और लक्ष्मी महतो।

रांची में CPI सम्मेलन
CPI की बैठक में लिया संकल्प

 बैठक में सभी जिला कमिटी सदस्यों ने लिया भाग

बैठक में रांची जिला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे और उन्होंने राज्य सम्मेलन को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक का संचालन CPI जिला सचिव अजय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *