आजमगढ़ (Azamgarh):- इंसान को मानसिक तनाव और सनक कभी-कभी ऐसा फितूर सर पर सवार कर देता है कि, उसे आगे-पीछे कुछ नहीं सूझता औऱ ऐसा कदम उठाता है कि जिंदगी ही अपनी खत्म कर लेता है.
गोलियों से अपनो को भून डाला
ऐसा ही आजमगढ़ में एक युवक ने किया औऱ ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि घर को ही श्मशान बना दिया. दरअसल, उसे बहनोई से विवाद और पारिवारिक तनाव ने उसे इस कदर तोड़ के रख दिया कि उसने अपनी मां, मासूम बेटे और बेटी को गोली मार दी…फिर खुद को भी खत्म कर लिया. इलाके में सनसनी फैल गई.
32 साल नीरज पांडेय दो महीने पहले ही वाराणसी के बहनोई से झगड़े के चलते जेल गया था और फिर छूटा था. इसके बाद ही वह आजमगढ़ पहुंचा और ऐसी तबाही मचाई कि इलाका दहल गया. नीरज घर आने के 24 घंटे के अंदर ही परिवार को श्मशान बनाकर रख दिया.
बेटे ने किया घर में नरसंहार
घटना के दिन दोपहर में नीरज ने पहले मां चंद्रकला को पेट में गोली मारी और इसके बाद फिर बेटी शुभी को पेट में और बेटे संघर्ष को कमर में गोली मारी. इसके बाद उसने खुद को सिर में गोली मार ली. मौके पर मां और बेटे की मौत हो गई
नीरज की पत्नी माधुरी ने इस संबंध में बताया कि वह उस वक्त अपने बीमार ससुर को पानी देने गई थी. जैसे ही उसने गोली की आवाज सुनी, दौड़कर आई, लेकिन तब तक नीरज खुद को गोली मार चुका था और बाकी सब लहुलुहान जमीन पर पड़े हुए थे.
अस्पताल में बेटी का चल रहा इलाज
7 साल की शुभी के पेट में गोली लगी, जिसे डॉक्टरों की टीम बचाने की पूरी कोशिश कर रही है. घटना के तुरंत बाद बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां ICU में उसकी हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है.
पुलिस भी इस घटना की भयहवता को देखकर सहसा भरोसा नहीं कर रही है. पुलिस इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद तो मान रही है. लेकिन, दूसरा पहलू नीरज की मानसिक हालत भी सामने आ रही है. जिसके चलते तनाव में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया . जांच के दौरान पुलिस अन्य कारकों को भी तलाश कर रही है. जिसके चलते एक परिवार अपने चिराग से ही उजाड़ दिया.
पारिवारिक विवाद मान रही पुलिस
मौका ए वारदात से पुलिस को बिना लाइसेंस की पिस्टल बरामद की गई है. पुलिस इस चिज की भी तफ्तीश कर रही है कि आखिर पिस्टल नीरज ने कहां से लाया था. क्या वह इसे पहले से लेकर आया था या वारदात से पहले कहीं से हासिल किया था.
SSP हेमराज मीना के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और नीरज की मानसिक स्थिति को ही घटना का मुख्य कारण माना गया है. उन्होंने कहा—“जांच जारी है, लेकिन यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है।”
