संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने उच्च शिक्षा मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर

संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य ने उच्च शिक्षा मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.

रांची, 25 जुलाई 2025- संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

St Xavier's College Ranchi

प्राचार्य फादर कुजूर ने इस अवसर पर कॉलेज में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों और छात्र हित में उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने कॉलेज के सामाजिक और शैक्षणिक योगदान पर भी चर्चा की।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कॉलेज के कार्यों की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे वर्तमान परिवर्तनों व नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन, अध्यापकगण एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *