केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 17 मई को रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक होगा। अमित शाह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड शो कर संजय सेठ के लिए वोट मांगा था।
इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हज़ारीबाग़ के केरेडारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फाॅर्म मैदान में शाम 6:00 बजे से किया गया है। इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे।
