सोना-चांदी के रेट में आज जबरदस्त बढ़त, जानिए झारखंड और बिहार के शहरों के दाम
रांची। सोना और चांदी के बाजार में आज (21 अक्टूबर 2025) जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 22 और 24 कैरेट सोने के दामों में तेजी आई, जबकि चांदी का दाम घटा। निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों के लिए यह दिन खास रहा।
आज के दाम (21 अक्टूबर 2025)
-
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,21,700 (कल ₹1,18,800, बढ़त ₹1,900)
-
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,32,770 (कल ₹1,30,690, बढ़त ₹2,080)
-
चांदी (1 किलो): ₹1,70,000 (कल ₹1,72,000, गिरावट ₹2,000)
पिछले 5 दिनों के रेट का हाल
-
20 अक्टूबर 2025: 22 कैरेट ₹1,19,800 (-150), 24 कैरेट ₹1,30,680 (-170)
-
19 अक्टूबर 2025: 22 कैरेट ₹1,19,950 (0), 24 कैरेट ₹1,30,860 (0)
-
18 अक्टूबर 2025: 22 कैरेट ₹1,19,950 (-1,750), 24 कैरेट ₹1,30,860 (-1,910)
-
17 अक्टूबर 2025: 22 कैरेट ₹1,21,700 (+3,050), 24 कैरेट ₹1,32,770 (+3,330)
-
16 अक्टूबर 2025: 22 कैरेट ₹1,18,650 (-300), 24 कैरेट ₹1,29,400 (-350)
21 अक्टूबर: नेताजी का साहस और महिलाओं के अधिकारों की शुरुआत.
शहरवार दाम
झारखंड में रांची, जमशेदपुर और धनबाद तथा बिहार में पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी सोना-चांदी के दाम लगभग राष्ट्रीय एवरेज के अनुसार ही हैं।
सोने की प्योरिटी और निवेश की जानकारी
सोने की शुद्धता कैरेट से मापी जाती है।
-
24 कैरेट सोना: 100% शुद्ध, सबसे महंगा और लचीला
-
22 कैरेट सोना: 91% शुद्ध, ज्वैलरी के लिए बेहतर
-
18 कैरेट सोना: कच्चा सोना
22 कैरेट में अन्य धातुएं मिलाकर ज्वैलरी बनाई जाती है। शुद्धता के आधार पर सोने की कीमत तय होती है।
सोना-चांदी का पारंपरिक और वर्तमान महत्व
पहले सोना-चांदी किसी की संपत्ति और स्थिति का प्रतीक माना जाता था। लोग इसे घर में सुरक्षित रखते थे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। आज के हाईटेक दौर में लोग शेयर, म्यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश करते हैं, लेकिन सोना-चांदी निवेश अभी भी सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।
निवेश के लाभ:
-
सोना-चांदी की कीमतें समय के साथ स्थिर होती हैं और शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रहती हैं।
-
कीमत बढ़ने पर तत्काल बेचकर लाभ कमाया जा सकता है।
-
निवेश पर लगभग 15% सालाना आमदनी की संभावना मानी जा सकती है।
-
अब ऑनलाइन निवेश की सुविधा भी उपलब्ध है।
इसलिए, रोजाना सोना-चांदी के दाम की जानकारी रखना निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों के लिए जरूरी है।
