“तमाड़ में हुआ राज्य का पहला प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता”

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

“तमाड़ में हुआ राज्य का पहला प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता”

तमाड़- प्रखंड संसाधन केन्द्र तमाड़ में राज्य में पहली बार प्रखंड स्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से चयनित विजेताओं और उपविजेताओं के लिए आयोजित की गई, जिसमें कुल 16 विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

Tamad Educationकैरम प्रतियोगिता
प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता

विजेताओं की सूची:

Under 17 (लड़का):

  • Single: नवीन प्रेम मुंडा, +2 उच्च विद्यालय तमाड़

  • Double: जलेश्वर महतो और मुस्कान सेठ, उच्च विद्यालय सारजमडीह

Under 17 (लड़की):

  • Single: सपना कुमारी, +2 उच्च विद्यालय तमाड़

  • Double: अनुराधा कुमारी और खुशबू कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तमाड़

Under 19 (लड़का):

  • Single: नीरज सिंह मुंडा, +2 उच्च विद्यालय पारसी

  • Double: चंदन हजाम और जीतवाहन हजाम, +2 उच्च विद्यालय तमाड़

Under 19 (लड़की):

  • Single: सपना कुमारी, +2 उच्च विद्यालय तमाड़

  • Double: सपना कुमारी और सुशीला कुमारी, +2 उच्च विद्यालय तमाड़

सभी विजेताओं को प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताJharkhand Sports
छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद

राज्य सरकार की पहल: छात्रों को मिल रहा खेलकूद में बढ़ावा
प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शांतिमुनी तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार की इस गाइडलाइन से छात्रों को केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि खेलकूद में भी अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का न सिर्फ मनोरंजन हो रहा है, बल्कि उनकी क्षमता का भी विकास हो रहा है।

प्रतियोगिता का आयोजन और भविष्य की दिशा
प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) ने बताया कि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। एकल और युगल प्रतियोगिता स्कूल स्तर से लेकर राज्यस्तरीय तक आयोजित होगी, जिसमें सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 6 मई को, प्रखंड स्तरीय 8 मई को, जिलास्तरीय 14 मई को और राज्यस्तरीय 17 से 18 मई को रांची में आयोजित होगी।

विजेताओं के लिए प्रोत्साहन और दिशा निर्देश
सभी विजेताओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूलों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर 17 और अंडर 19 श्रेणियों में छात्रों की आयु सीमा और अन्य शर्तों को स्पष्ट किया गया है।

सभी अधिकारियों और शिक्षकों का सहयोग
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रखंड संसाधन केन्द्र तमाड़ के सभी अधिकारियों और शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। अंत में लेखपाल पदाधिकारी विलकन हंस ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *