11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, CM ने तैयारियों को लेकर की बैठक.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

रांची में हुआ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

राजकीय श्रावणी मेला – 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक बाबा बैद्यनाथ धाम–बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Shravani Mela 2025
श्रावणी मेला की तैयारी.

तीर्थ क्षेत्र की समग्र व्यवस्थाओं पर चर्चा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेला को सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने के लिए जरूरी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक नियंत्रण और डिजिटल सूचना प्रणाली को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Shravani Mela preparations
श्रावणी मेला से पहले सरकार अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध ढंग से सभी विकासात्मक कार्य पूरे करने होंगे।

बैठक में मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारी

इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के पदाधिकारी, देवघर और दुमका जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, परिवहन एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *