Jharkhand primary teachers strike

रांची- वेतनवृद्धि रोके जाने पर शिक्षक 20 सितंबर को करेंगे प्रदर्शन.

झारखंड/बिहार रोज़गार समाचार

रांची में शिक्षक आंदोलन तेज, 20 सितंबर को धरना प्रदर्शन की घोषणा

मेजर पॉइंट्स

  • प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक 20 सितंबर को करेंगे एकदिवसीय धरना

  • डीएसई की कार्यशैली और आदेशों के खिलाफ बढ़ा विरोध

  • वेतनवृद्धि रोके जाने पर तीन हजार शिक्षक आक्रोशित

  • संघ के नेतृत्व में गांव-गांव चल रहा जनसंपर्क अभियान



आंदोलन के तीसरे चरण में बड़ा प्रदर्शन तय

रांची, 12 सितंबर 2025- अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, रांची इकाई ने आंदोलन के तीसरे चरण के तहत 20 सितंबर को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। यह प्रदर्शन जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज के खिलाफ होगा। शिक्षक उनकी कार्यशैली, मानसिक प्रताड़ना और शोषण का विरोध कर रहे हैं।

प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान

संघ के प्रखंड कमिटी की ओर से गांव-गांव और विद्यालय-विद्यालय जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षकों को रांची पहुंचाकर धरना को सफल बनाना है।

शिक्षकों का विरोध: DSE के आदेश के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर दर्ज किया आक्रोश

आदेशों से नाराजगी और पहले चरण का विरोध

डीएसई बादल राज ने वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए हिंदी टिप्पण और प्रारूपण परीक्षा पास करने के बाद प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी से शपथ पत्र जमा करने का आदेश जारी किया था। इसके विरोध में पहले चरण में शिक्षकों ने आदेश की प्रति जलाई और दूसरे चरण में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया

तीन हजार शिक्षक वंचित, आक्रोश चरम पर

संघ का कहना है कि इस आदेश के कारण जिले के करीब तीन हजार शिक्षक जुलाई से वेतनवृद्धि से वंचित हैं। जबकि झारखंड के अन्य 23 जिलों में यह लाभ समय पर दे दिया गया है। इसे लेकर शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।

संघ का आरोप: आदेश अव्यवहारिक और प्रताड़नात्मक

संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि डीएसई का आदेश अव्यवहारिक है और इससे शिक्षक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव और निदेशक प्राथमिक शिक्षा को भी दी गई है।

आंदोलन को सफल बनाने में जुटे शिक्षक

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संघ के प्रमुख पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों में बिजेंद्र चौबे, राकेश कुमार, अनूप केशरी, सलीम सहाय, अजय ज्ञानी, संतोष कुमार, सतीश बड़ाइक, विमलेश कुमार मिश्रा, जुबैर आलम, अरविंद कुमार, अफसरुद्दीन, रंजीत मोहन, मदन महतो, योगेंद्र कुमार, गोवर्धन महतो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *