Diwali Mela 2025 Ranchi

रांची: दिवाली मेला 2025 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन.

झारखंड/बिहार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जेसोवा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

Hemant Soren newsJHASOWA Jharkhand event
मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर तक जेसोवा का दिवाली मेला

दिवाली मेले में सपरिवार आमंत्रण

जेसोवा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी दिवाली मेला 2025 में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह मेला राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

हेमन्त सोरेन को दरगाह कमिटी ने दिया उर्स मुबारक में शामिल होने का न्योता.

पांच दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिवाली मेले के दौरान पांच दिनों तक कई सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आम जनता भी बड़ी संख्या में शामिल होगी।

सामाजिक कार्यों की जानकारी

जेसोवा की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग और समर्थन प्रदान करना है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *