रेक की कमी से कई ट्रेनें रद्द, कुड़मी आंदोलन से रेल सेवाएं प्रभावित
मुख्य बिंदु
-
धनबाद–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (13303) 22 सितंबर को रद्द
-
पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस (18625) भी 22 सितंबर को रद्द
-
अल्लापुझा–धनबाद एक्सप्रेस (13352) 23 सितंबर को रद्द
-
कुड़मी आंदोलन के चलते पिछले दो दिनों से रेल परिचालन प्रभावित
रांची। पूर्व-मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि रेक की अनुपलब्धता के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इसके तहत ट्रेन संख्या 13303 धनबाद–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को 22 सितंबर 2025 को रद्द कर दिया गया है।
इसी तरह 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस को 22 सितंबर और 13352 अल्लापुझा–धनबाद एक्सप्रेस को 23 सितंबर को नहीं चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हाल में जारी कुड़मी समुदाय के रेल टेका आंदोलन की वजह से लगातार ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में ट्रेनें या तो विलंबित हो रही हैं या रद्द की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
