आज का दिन: इतिहास और प्रमुख घटनाएं
आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। अतीत इतिहास है, जबकि भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इतिहास ज्ञानवर्धन का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा प्रदान करता है। आइए जानते हैं, आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व।
किशोरी अमोनकर: अपनी मां से पाई तालीम
क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 03 अप्रैल 2017 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन हुआ था? उनका जन्म 10 अप्रैल 1931 को हुआ था। वे सुप्रसिद्ध गायिका मोघूबाई कुर्दीकर की सुपुत्री थीं।
मां से मिली तालीम और गहन साधना के बल पर किशोरी अमोनकर ने जयपुर घराने की गायकी की बारीकियों और तकनीकों में निपुणता हासिल की। बाद में, उन्होंने अपने कौशल और कल्पना से एक नई शैली विकसित की। उनका संगीत भंडार अत्यंत समृद्ध और अनूठा है।

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख घटनाएं
-
1922 – जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
-
1933 – माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी।
-
1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू की।
-
1973 – मैनहट्टन की सड़कों से पहला पब्लिक मोबाइल टेलीफोन कॉल किया गया।
-
1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट-1 ई का प्रक्षेपण किया।
-
2001 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।
-
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
-
2006 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
-
2007 – नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
-
2008 – प्रकाश करात को माकपा का पुनः महासचिव चुना गया।
-
2010 – एपल ने अपना पहला आईपैड लॉन्च किया।
-
2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्वकप जीता।
आज जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व
-
1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
-
1914 – सैम मानेकशॉ, भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय दिलाई।
-
1929 – निर्मल वर्मा, प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार।
-
1931 – मन्नू भंडारी, मशहूर हिंदी लेखिका।
-
1949 – सोम प्रकाश, भाजपा नेता।
-
1952 – रविंद्र नारायण रवि, बिहार के प्रमुख राजनीतिज्ञ।
-
1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी, राजनेता और फिजीशियन।
-
1955 – हरिहरन, प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक और पार्श्वगायक।
-
1958 – जयाप्रदा, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री।
आज के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व
-
1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
-
1680 – छत्रपति शिवाजी महाराज, मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा।
-
1989 – विष्णु सहाय, असम और नागालैंड के राज्यपाल।
-
2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक।
-
2017 – किशोरी अमोनकर, हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिका।
-
2021 – राधेश्याम खेमका, प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
आज का विशेष दिवस
विश्व पार्टी दिवस
इस दिन को उत्सव, आनंद और मेल-जोल के लिए मनाया जाता है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग सामाजिक रूप से एकत्र होते हैं और खुशियां साझा करते हैं।
