बिहार विधानसभा चुनाव 2025

RJD ने सुदिव्य सोनू को घेरा: राजद नेताओं पर अपशब्द प्रयोग निंदनीय.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

रांची, 21 अक्टूबर 2025- प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो नेता सुदिव्य सोनू के बयान पर आपत्ति जताई। सुदिव्य सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्तता” कहे जाने पर यादव ने इसे पीड़ादायक और अस्वीकार्य बताया।

कैलाश यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सबसे ताकतवर और बड़ी पार्टी है और इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं। बिहार में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और एनडीए के बीच है। उन्होंने कहा कि झामुमो प्रमुख और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजद के दिल में सम्मानित नेता हैं।

यादव ने बताया कि बिहार में किसी कारण से झामुमो को सीट शेयरिंग में जगह न मिलना अफसोसजनक है, लेकिन इसके बावजूद राजद नेताओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है।

राजद प्रवक्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और सेक्युलर प्रणेता हैं और पार्टी किसी भी हाल में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *