झारखंड में स्कूल टाइम बदला! गर्मी के कारण सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड/बिहार

BREAKING NEWS | झारखंड में स्कूल टाइम बदला

भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर अब राज्यभर के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का आदेश लागू

जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में नई टाइमिंग लागू होगी।

झारखंड में मौसम का कहर! कहीं बारिश-आंधी, तो कहीं लू—बच्चों को लेकर बढ़ी चिंता

नई स्कूल टाइमिंग

  • KG से कक्षा 8 तक: सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक
  • कक्षा 9 से 12 तक: सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक

 शिक्षकों के लिए भी निर्देश

सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और इस दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

कब से लागू होगा आदेश?

यह नया आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगा।

गर्मी से राहत देने के लिए बड़ा कदम
सरकार का यह फैसला लगातार बढ़ती गर्मी और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *