JSSC सहायक आचार्य भर्ती: रांची में गणित-विज्ञान विषय की काउंसलिंग.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर रोज़गार समाचार

झारखंड में सहायक आचार्य पद के लिए जिला स्तरीय काउंसिलिंग, 129 अभ्यर्थियों को बुलाया गया

मुख्य बिंदु-

प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 

कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान विषय के 129 अभ्यर्थियों को बुलाया गया

काउंसलिंग समाहरणालय भवन, रांची में दो शिफ्टों में होगी

अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र एवं स्वप्रमाणित प्रति के साथ उपस्थित होने का निर्देश

सभी दिशा-निर्देश और सूची www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध



जिला स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन

रांची, 6 अगस्त 2025- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन, 08 अगस्त 2025 को रांची के समाहरणालय भवन में किया जा रहा है। यह काउंसलिंग कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान विषयों के लिए है।

काउंसलिंग का स्थान व समय

जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची के कार्यालय परिसर ब्लॉक-ए, कमरा संख्या G-14 और G-15 में आयोजित यह काउंसलिंग दो भागों में होगी:

क्रमांक 1 से 65 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग:
🕥 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे से
📍 स्थान: समाहरणालय भवन, कमरा G-14, G-15

क्रमांक 66 से 129 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग:
🕝 समय: अपराह्न 2:30 बजे से
📍 स्थान: समाहरणालय भवन, कमरा G-14, G-15

दस्तावेज़ लाना अनिवार्य

सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के साथ-साथ उनकी स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रति (दो प्रतियां) लेकर आना अनिवार्य होगा। दस्तावेज़ों को दो फोल्डरों में क्रमबद्ध रूप से संधारित कर लाना होगा। साथ ही, फोल्डर पर बड़े अक्षरों में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, अनुक्रमांक, कोटि और विषय स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।

ऑनलाइन जानकारी और संपर्क

जिला प्रशासन ने यह जानकारी www.ranchi.nic.in वेबसाइट पर अपलोड की है। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से भी व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए  83040361604 पर संपर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रक्रिया

रांची के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर यह प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे दिए गए समय, तिथि और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *