बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से मिलीं नवनीत राणा, बयान को लेकर मचा सियासी विवाद
भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी नवनीत राणा ने स्वयं अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।
मुलाकात के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है। नवनीत राणा ने कहा कि यदि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाई जाती है, तो वह एक लाख राम नाम की ईंट लेकर वहां जाएंगी।
नदियां उजड़ रहीं, माफिया फल-फूल रहे: अवैध बालू पर बड़ा खुलासा.
इसी क्रम में उन्होंने एक और टिप्पणी करते हुए कहा कि एक मौलाना के यह कहने का हवाला दिया कि “मेरी चार बीवियां और 19 बच्चे हैं।” इसके जवाब में नवनीत राणा ने कहा कि वह हर हिंदू से अपील करेंगी कि “अगर वे 19 करते हैं, तो हमें भी कम से कम चार करने चाहिए।”
उनके इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे भड़काऊ और समाज में तनाव बढ़ाने वाला बयान बताया है, जबकि भाजपा की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फिलहाल नवनीत राणा का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
