Gold Price Today

गोल्ड-सिल्वर मार्केट स्लो: पांच दिनों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर

मुख्य बिंदु-

• आज सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट
• 22K गोल्ड आज 10 ग्राम ₹1,14,600—1,800 रुपये सस्ता
• 24K गोल्ड आज 10 ग्राम ₹1,25,080—1,960 रुपये की गिरावट
• चांदी में बड़ी गिरावट, आज 1 किलो ₹1,69,000—₹4,200 सस्ती
• कल सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने का अनुमान
• पिछले 5 दिनों में तेज उतार-चढ़ाव, आज गिरावट ज्यादा
• रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पटना आदि शहरों में भी समान भाव


आज के सोना-चांदी के दाम: भारी गिरावट दर्ज

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहा है। 15 नवंबर 2025 को गोल्ड और सिल्वर के रेट में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार कल (Tomorrow) भाव स्थिर रहने की संभावना है।

आज 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का दाम ₹1,14,600 है, जो कल ₹1,17,200 था। यानी आज सोना ₹1,800 सस्ता हुआ है।
वहीं 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम का दाम आज ₹1,25,080 है, जो कल ₹1,27,850 था। यानी इसमें ₹1,960 की गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी ₹1,69,000 में बिक रही है। कल इसका भाव ₹1,73,200 था, यानी आज चांदी ₹4,200 सस्ती हुई है।

झारखंड और बिहार के इन शहरों में भी लगभग यही रेट

रांची.  जमशेदपुर, धनबाद,  पटना, भागलपुर, दरभंगा,  गया. इन सभी शहरों में सोना-चांदी के दाम राष्ट्रीय औसत के आसपास रहे, इसलिए ऊपर दिए गए रेट आपको पूरे ईस्टर्न रीजन की सही तस्वीर देते हैं।

15 नवंबर: बिरसा मुंडा जयंती से झारखंड स्थापना दिवस तक.

पिछले 5 दिनों के रेट में उतार-चढ़ाव: एक नज़र

14 November 2025 – ₹1,17,200 (-700) | ₹1,27,850 (-850)
13 November 2025 – ₹1,17,150 (+2100) | ₹1,27,800 (+2290)
12 November 2025 – ₹1,15,750 (-300) | ₹1,25,510 (-330)
11 November 2025 – ₹1,15,750 (+2250) | ₹1,26,280 (+2460)
10 November 2025 – ₹1,12,950 (+1100) | ₹1,23,220 (+1200)

पिछले पांच दिनों में सोना-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन आज की गिरावट सबसे ज्यादा रही है। इससे ग्राहकों के बीच खरीदारी की उम्मीद बढ़ी है।

सोने की प्योरिटी: 24K, 22K और 18K में क्या फर्क है?

सोने की शुद्धता कैरेट में नापी जाती है।
24 कैरेट गोल्ड—सबसे शुद्ध, 100% प्योर माना जाता है, लेकिन बहुत लचीला होने के कारण ज्वेलरी में कम इस्तेमाल होता है।
22 कैरेट गोल्ड—91% शुद्धता, इसमें सिल्वर या अन्य धातु मिलाकर गहने बनाए जाते हैं।
18 कैरेट गोल्ड—कच्चा सोना माना जाता है, इसकी कीमत कम होती है।

सोना-चांदी खरीदने की परंपरा और आज का निवेश ट्रेंड

पुराने समय में अमीरी-गरीबी का पैमाना घर में रखने वाला सोना-चांदी होता था। लोग बचत का सबसे सुरक्षित तरीका इन्हें मानते थे। आज की हाईटेक दुनिया में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं—शेयर, म्यूचुअल फंड, इक्विटी आदि। लेकिन इनके उतार-चढ़ाव में जोखिम भी ज्यादा होता है।

इसके विपरीत, सोना-चांदी आज भी सबसे सुरक्षित निवेश माने जाते हैं।
• भाव गिरने पर निवेश का मौका
• बढ़ने पर तुरंत बेचकर फायदा
• ऑनलाइन भी गोल्ड- सिल्वर में निवेश की सुविधा
• लगभग हर साल 12–15% तक का औसत रिटर्न

आज के बाजार ट्रेंड को देखें तो सोना-चांदी में निवेश लगभग स्थिर मुनाफे की श्रेणी में आता है। यही कारण है कि हम आपको रोजाना इनकी कीमतों का अपडेट दे रहे हैं, ताकि आपकी निवेश योजना सरल और सुरक्षित बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *