आज का इतिहास: अतीत से सीख, वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय और आने वाला कल भविष्य।
बीता हुआ समय इतिहास कहलाता है, जो न केवल ज्ञानवर्धन करता है, बल्कि वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा भी देता है।
इसी क्रम में हम आपको 11 जनवरी के दिन इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू करा रहे हैं।
11 जनवरी 1966: भारत ने खोया अपना दूसरा प्रधानमंत्री
1965 के भारत–पाक युद्ध के बाद आज ही के दिन, लाल बहादुर शास्त्री, का निधन ताशकंद (वर्तमान उज्बेकिस्तान) में हो गया था।
भारत–पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर करने के ठीक एक दिन बाद, आधिकारिक तौर पर हृदय गति रुकने से उनका निधन बताया गया।
हालांकि, उनके निधन से जुड़े कई अनसुलझे सवाल आज भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
उनके निधन पर देशभर में 12 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया और नई दिल्ली के विजय घाट पर उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
आज के दिन की अन्य प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
-
2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का उद्घाटन किया।
-
2010 – भारत ने ओडिशा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए।
-
2009 – सत्यम कंप्यूटर घोटाले के बाद कंपनी को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित निदेशकों की नियुक्ति की।
-
2008 – यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
-
2001 – भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला रक्षा समझौता हुआ।
-
1999 – शहरी भूमि सीमा कानून निरस्त किया गया।
-
1973 – पूर्वी जर्मनी ने बांग्लादेश को मान्यता दी।
-
1962 – पेरू के एंडीज पर्वत क्षेत्र में हिमस्खलन से करीब 3,000 लोगों की मौत।
-
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
-
1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्ट्री लगाने की अनुमति दी।
आज ही के दिन जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
-
1993 – अंकिता रैना (भारतीय टेनिस खिलाड़ी)
-
1973 – राहुल द्रविड़ (पूर्व भारतीय क्रिकेटर)
-
1958 – बाबूलाल मरांडी (झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री)
-
1944 – शिबू सोरेन (वरिष्ठ राजनीतिज्ञ)
-
1927 – सरस्वती राजामणि (भारत की सबसे कम उम्र की महिला जासूस)
-
1860 – श्रीधर पाठक (प्रसिद्ध कवि)
-
1842 – विलियम जेम्स (अमेरिकी दार्शनिक एवं मनोवैज्ञानिक)
आज ही के दिन हुए प्रमुख निधन
-
2022 – रेखा कामत (फ़िल्म अभिनेत्री)
-
2018 – दूधनाथ सिंह (प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार)
-
2008 – सर एडमंड हिलेरी (एवरेस्ट विजेता)
-
1990 – राम चतुर मल्लिक (ध्रुपद-धमार गायक)
-
1962 – अजय घोष (कम्युनिस्ट नेता)
आज का महत्वपूर्ण दिवस
-
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
(11 जनवरी से 17 जनवरी तक)
