Ravan Dahan 2025 Ranchi

रांची में 2 अक्टूबर को भव्य रावण दहन समारोह, राज्यपाल को आमंत्रण.

झारखंड/बिहार विधानसभा चुनाव

रांची में 2 अक्टूबर को भव्य रावण दहन समारोह

मुख्य बिंदु

  • रांची के शालीमार बाजार, एचईसी में 2 अक्टूबर को रावण दहन समारोह

  • राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

  • आयोजन समाज में नैतिकता, एकता और सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रतीक

  • समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाओं और सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित


रांची में रावण दहन का आयोजन

राँची। आगामी विजयादशमी पर्व के अवसर पर भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर, 2025 को शाम 4:30 बजे शालीमार बाजार, एचईसी में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर रावण दहन समारोह समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल  संतोष गंगवार से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में समिति के राहुल तिवारी, विशाल कुमार सिंह, मेहुल दूबे, चारुबाला महतो, आसमा कुमारी और रूपा राव शामिल थे। मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे और अध्यक्ष संजीत यादव ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक आमंत्रण दिया।

राज्यपाल के आमंत्रण पर समिति के विचार

मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा:
“हमारे लिए यह गर्व और हर्ष का अवसर है कि महामहिम राज्यपाल जी को आमंत्रित किया गया। विजयादशमी का पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और समाज में सकारात्मकता, नैतिकता और एकता का संदेश देता है। राज्यपाल जी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की भव्यता और बढ़ जाएगी।”

समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने कहा:
“समिति इस आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। राज्यपाल जी का आना न केवल हमारे लिए गर्व का विषय होगा, बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का अवसर भी बनेगा। हम चाहते हैं कि यह आयोजन इस बार भी ऐतिहासिक रूप से यादगार बने।”

आयोजन की विशेषताएं

समिति ने बताया कि इस वर्ष रावण दहन समारोह को और भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों से सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विजयादशमी का यह पर्व भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *