दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म का 10वां दिन
रांची। दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के 10वें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग उनकी आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक विधान पूरा किया।

श्राद्ध संस्कार के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार की वरिष्ठ सदस्य दीपमनी सोरेन के साथ श्राद्ध-कार्यक्रम की शेष प्रक्रिया और उससे जुड़ी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के बड़े स्तंभ माने जाते थे। उनके सम्मान में जारी यह श्राद्ध-क्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक आस्था के साथ निभाया जा रहा है।
