आज का इतिहास: अतीत से सीख, वर्तमान को दृष्टि, भविष्य को दिशा
4 दिसंबर इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। अतीत मानव समाज को ज्ञान, दृष्टि और दिशा देता है, और इसी क्रम में आज के दिन हुई ऐतिहासिक घटनाएँ सामाजिक सुधार, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।
सती प्रथा उन्मूलन: सामाजिक सुधार की सबसे बड़ी उपलब्धि
04 दिसंबर 1829 भारतीय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जब तत्कालीन वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने क्रूर और अमानवीय सती प्रथा को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
यह वह प्रथा थी जिसमें महिलाओं को मजबूरन अपने पति की चिता पर जीवित जला दिया जाता था। इस कुप्रथा को समाप्त करने के पीछे राजा राममोहन राय जैसे महान सामाजिक सुधारकों के लंबे संघर्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कानूनी प्रतिबंध के बाद महिलाओं को इस यातनापूर्ण परंपरा से मुक्ति मिली और भारतीय समाज में सुधार की नई शुरुआत हुई।
जवाबदेही पर खतरा: सरकारी विभागों ने सदन के 90% सवाल छोड़ दिए अनुत्तरित.
मानवाधिकारों की दिशा में बड़ा कदम
लॉर्ड बेंटिक ने सती प्रथा के अलावा नवजात कन्या वध जैसी अन्य कुप्रथाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। यह भारतीय सामाजिक संरचना में मानवाधिकारों की ओर बढ़ा महत्वपूर्ण कदम था जिसने भविष्य के सुधारों के लिए रास्ता खोला।
4 दिसंबर: भारतीय नौसेना दिवस
आज ही के दिन भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की अद्वितीय बहादुरी और कराची पर सफल आक्रमण की याद दिलाता है।
इस अवसर पर देश अपने नौसैनिकों की वीरता, समर्पण और राष्ट्र रक्षा में निभाई गई निर्णायक भूमिका को सलाम करता है।
आज के दिन इतिहास में घटित अन्य प्रमुख घटनाएँ
-
1796: बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त
-
1860: अगस्टिनो लॉरेंसो—विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट करने वाले पहले भारतीय
-
1952: इंग्लैंड में घातक स्मॉग—हजारों लोगों की मौत
-
1959: भारत–नेपाल के बीच गंडक परियोजना पर हस्ताक्षर
-
1967: देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी RH-75’ का प्रक्षेपण
-
1971: भारत-पाक युद्ध में नौसेना ने कराची पर हमला
-
1984: हिज्बुल्ला द्वारा कुवैत एयरलाइन का अपहरण
-
1996: नासा का ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ लॉन्च
-
2004: मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया मिस वर्ल्ड बनीं
-
2012: सीरिया में मोर्टार हमले में 29 की मौत
आज जन्मे महान व्यक्तित्व
-
1888: रमेश चंद्र मजूमदार (इतिहासकार)
-
1898: श्रीनिवास कृष्णन (भौतिक विज्ञानी)
-
1910: रामस्वामी वेंकटरमण (भारत के 8वें राष्ट्रपति)
-
1919: इंद्र कुमार गुजराल (भारत के 12वें प्रधानमंत्री)
-
1962: ओम बिड़ला (लोकसभा अध्यक्ष)
-
1994: रानी रामपाल (हॉकी खिलाड़ी)
आज जिनका निधन हुआ
-
1962: अन्नपूर्णानंद (हास्य साहित्यकार)
-
2017: शशि कपूर (प्रसिद्ध अभिनेता)
-
2021: विनोद दुआ (पत्रकार)
महत्वपूर्ण दिवस
-
भारतीय नौसेना दिवस
