Ghatshila by-election

Ghatsila उपचुनाव में BJP का आरोप– पुलिस प्रशासन सत्ताधारी गठबंधन का ‘टूलकिट’

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

घाटशिला उपचुनाव में बीजेपी का आरोप – पुलिस प्रशासन सत्ताधारी गठबंधन का ‘टूलकिट’ बनकर काम कर रहा है

मुख्य बिंदु:

  • झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने लगाया गंभीर आरोप

  • कहा – पुलिस प्रशासन निष्पक्ष नहीं, गठबंधन के इशारे पर काम कर रहा

  • आयोग से की गई है शिकायत

  • घाटशिला की जनता बदलाव के मूड में

———————————————————————————-

रांची/घाटशिला:
घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच झारखंड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में पुलिस प्रशासन सत्ताधारी गठबंधन सरकार के टूलकिट के रूप में काम कर रहा है।

आदित्य साहू ने कहा कि घाटशिला में प्रशासन खुले तौर पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की गई है ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

बीजेपी नेता ने कहा कि “सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन घाटशिला की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। जनता सब कुछ देख रही है और सत्ता के दुरुपयोग का जवाब वोट से देगी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष भूमिका निभाने की अपील की ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आम जनता का भरोसा कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *