21 सितंबर: इतिहास में आज का दिन, जानें प्रमुख घटनाएं, जन्म, निधन और दिवस
अतीत से वर्तमान और भविष्य को दिशा
आज वर्तमान है, कल बीता हुआ समय इतिहास है और आने वाला कल भविष्य। इतिहास ज्ञान का साधन है, जो वर्तमान को दृष्टि और भविष्य को दिशा देता है। इसी क्रम में जानते हैं 21 सितंबर के दिन इतिहास में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं, जन्म, निधन और विशेष दिवसों के बारे में।
स्वतंत्रता और राजनीतिक घटनाएं
-
1991 – आज ही के दिन अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
-
1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
-
1857 – बहादुरशाह ज़फ़र द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
-
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
-
1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के सम्राट बोकासा सैनिक क्रांति में अपदस्थ।
-
1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
-
2000 – भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध मज़बूत करने हेतु ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स ऑफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।
22 और 24 कैरेट गोल्ड के भाव बराबर, चांदी भी ₹1.35 लाख प्रति किलो.
विश्व की प्रमुख घटनाएं
-
1784 – अमेरिका का पहला दैनिक अखबार ‘पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर’ प्रकाशित हुआ।
-
1885 – नीदरलैंड में चुनावों में मतदान अधिकार को लेकर बड़ा प्रदर्शन।
-
1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी की स्थापना।
-
1928 – ‘माय विकली रीडर’ पत्रिका का प्रकाशन शुरू।
-
1938 – चक्रवाती तूफान से न्यू इंग्लैंड में 700 लोगों की मौत।
-
1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन में 2588 यहूदियों की हत्या की और बोइंग बी-29 सुपरफोर्ट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
-
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल पार किया।
-
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण से जुड़ा वीडियो टेप सार्वजनिक हुआ।
-
1999 – ताइवान में आए भूकंप से 2400 लोगों की मौत।
-
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान और नॉर्दर्न अलायंस में संघर्ष शुरू।
-
2003 – पाकिस्तान के विपक्ष ने नए संवैधानिक संशोधनों का विरोध किया।
-
2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाए।
-
2005 – जूनिचिरो कोईजुमी दोबारा जापान के प्रधानमंत्री बने।
-
2007 – तंज़ानिया के वैज्ञानिकों ने दुर्लभ मछली की खोज का दावा किया।
-
2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पादन शुरू।
-
2013 – केन्या के नैरोबी वेस्टगेट मॉल पर अल-शबाब आतंकवादी हमला, 67 लोगों की मौत।
जन्म
-
1895 – अन्नपूर्णानन्द, हिंदी के अग्रणी हास्य लेखक।
-
1895 – अजरा, हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री।
-
1905 – उच्छंगराय ढेबर, स्वतंत्रता सेनानी व सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री।
-
1914 – भोला पासवान शास्त्री, बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री।
-
1926 – नूरजहां, भारतीय-पाकिस्तानी अभिनेत्री व गायिका।
-
1929 – जीतेंद्र अभिषेकी, शास्त्रीय संगीत के विद्वान।
-
1939 – स्वामी अग्निवेश, समाज सुधारक व आर्य समाजी नेता।
-
1954 – शिंजो आबे, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री।
-
1968 – महेंद्र मुंजापारा, भाजपा नेता।
-
1977 – करीना कपूर, बॉलीवुड अभिनेत्री।
-
1991 – दीपिका पल्लीकल, भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी।
निधन
-
1743 – सवाई जयसिंह, आमेर के राजा और कूटनीतिज्ञ।
-
1985 – अमरनाथ विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
-
2021 – रामानुज प्रसाद सिंह, प्रसिद्ध समाचार वाचक।
-
2022 – राजू श्रीवास्तव, लोकप्रिय हास्य कलाकार व अभिनेता।
महत्वपूर्ण दिवस
-
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
-
विश्व अल्जाइमर दिवस
-
विश्व आभार दिवस
