मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दरगाह कमिटी की मुलाकात
रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

218वां सालाना उर्स मुबारक का निमंत्रण
कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 11 सितंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय 218वें सालाना उर्स मुबारक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विशेष रूप से 14 सितंबर को होने वाले चादरपोशी और कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने का आग्रह किया।
शिबू सोरेन की याद में विशेष शोक सभा
कमिटी ने बताया कि उर्स के दौरान दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग श्रद्धांजलि देंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में कमिटी के सदर श्री अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिज़वान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे।
