aimim mim jharkhand

अल्पसंख्यकों की समस्याओं का हो समाधान, नहीं तो चुनाव में होगा नुक़सान- शाहिद।

झारखंड/बिहार विधानसभा चुनाव

एआईएमआईएम रांची महानगर का प्रदर्शन

एआईएमआईएम रांची महानगर के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी के नेतृत्व में हाथों में पोस्टर लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट किया गया। इस प्रदर्शन में झारखंड सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों को नजरअंदाज करने, अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों को इस कार्यकाल में पूरा न करने समेत अन्य मुद्दों पर सरकार और इंडिया गठबंधन को जागरूक किया गया।

तख्तियों पर लिखे गए संदेश

  1. बहुत दिया गया मेमोरेंडम, अब इस दो महीना में हमारा भी काम करो।
  2. हेमंत सरकार कुछ मामलों में धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की सरकार और सांप्रदायिक पार्टी एक समान लगती है।
  3. मॉबलिंचिंग में कोई एक व्यक्ति नहीं, पूरा परिवार मरता है। स्टॉप मॉबलिंचिंग।
  4. कब तक डराओगे, कब तक गुमराह करोगे, अब सवाल तो बनता है।
  5. हेमंत सरकार अपना चुनावी घोषणा पत्र लागू करो।
  6. हेमंत सरकार अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार कब लागू होंगे?
  7. हेमंत सरकार मुसलमानों के न्याय, सम्मान, अधिकार, सुरक्षा पर आए। अब पूछते हो कौन हो तुम।
  8. हम ही गोली खाएं, हम ही आरोपी, वाह जी वाह हेमंत जी।
  9. हेमंत सरकार अल्पसंख्यकों से किए गए वादे को निभाओ।
  10. हेमंत सरकार मॉबलिंचिंग पर कानून कब बनेगा?

मोहम्मद शाहिद अय्यूबी का बयान

मोहम्मद शाहिद अय्यूबी ने कहा कि अगर इस विधानसभा के आखिरी सत्र में भी हमारे मामले हल नहीं हुए तो इसका खामियाजा सरकार को 2024 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पूरे झारखंड का दौरा कर शोषित, वंचित, मजलूमों को एकत्रित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल लोग

इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता इमरान राजा अंसारी, शामस कमर लड्डन, रिजवान खान, आरिफ खान, मोहम्मद शमी, फहीम अहमद, सरवर खान, रिजवान मोजीबी, अनवर हुसैन, समीर खान, शमीम अंसारी, सदाब आलम, मोहम्मद इमरान अहमद और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *