नेपाल हाउस में मंत्री का सरप्राइज विजिट, कई कर्मचारी मिले गायब.

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर विधानसभा चुनाव

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का औचक निरीक्षण: कई अफसर अनुपस्थित, शो कॉज की तैयारी

मुख्य बिंदु:

  • कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में विभागीय दफ्तर का किया औचक निरीक्षण

  • निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

  • बायोमैट्रिक सिस्टम से जुटाया जा रहा है अनुपस्थिति का डेटा

  • समय पालन और अनुशासन पर मंत्री ने जताई सख्ती

  • अनुपस्थित अधिकारियों को जल्द जारी होगा शो कॉज नोटिस



नेपाल हाउस में हड़कंप, मंत्री नेहा तिर्की का औचक दौरा

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय का बिना पूर्व सूचना के निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे मंत्री को देख दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Shilpi Neha Tirkey
अब शो कॉज नोटिस के लिए तैयार रहें

कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद, जवाब देने में जुटे अधीनस्थ

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हर कोषांग का जायजा लिया, जहां कई अधिकारी व कर्मचारी अपने स्थान पर अनुपस्थित पाए गए। कई अधिकारी अपने सहयोगी कर्मियों के माध्यम से बहानेबाजी करते नजर आए, तो कुछ सूचना मिलते ही हड़बड़ी में कार्यालय पहुंचे।

Jharkhand Agriculture Minister
बायोमैट्रिक से खुली पोल

बायोमैट्रिक उपस्थिति की निगरानी, देर से आने वालों की लिस्ट तैयार

मंत्री के निर्देश पर बायोमैट्रिक उपस्थिति रजिस्टर से जानकारी एकत्र की गई, जिसमें उन अधिकारियों की पहचान की जा रही है जो निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचे। इस आधार पर संबंधितों को शो कॉज नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

समय की पाबंदी अनिवार्य: मंत्री का स्पष्ट निर्देश

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि,

“कार्यस्थल पर कर्मियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य है। समय का पालन और अनुशासन ही बेहतर कार्य संस्कृति की नींव है। जब कार्य संस्कृति सुधरेगी, तभी विकास योजनाएं गति पकड़ेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *