डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता

BJP- एक देश, एक निशान के संकल्प को फिर किया याद

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र एकता के लिए योगदान को किया याद

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया।

प्रमुख बातें

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
  • प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया माल्यार्पण
  • प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • राज्यभर के मंडलों में भी हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • राष्ट्र की एकता और अखंडता में योगदान को किया गया याद

प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय तथा मुखर्जी पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया।

कौन है गद्दार? JMM के दावे से मचा राजनीतिक भूचाल

राज्यभर में हुए कार्यक्रम

भाजपा की ओर से राज्य के विभिन्न मंडलों में भी डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

आदित्य साहू ने क्या कहा

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई वैचारिक दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए डॉ. मुखर्जी ने संघर्ष किया। राष्ट्रहित में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

रांची समेत 7 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 3 घंटे में बारिश-बज्रपात का खतरा

कर्मवीर सिंह ने बताया प्रेरणास्रोत

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा के मार्ग पर दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *