Jharkhand News,Cabinet Meeting Today

34 दिन बाद कैबिनेट बैठक, वित्त आयोग पर आज हो सकता है बड़ा ऐलान

झारखंड/बिहार ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

कैबिनेट की बैठक आज: वित्त आयोग की अवधि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज आयोजित होने जा रही है, जिसमें राज्य वित्त आयोग की अवधि विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी और नए वित्तीय वर्ष की यह पहली कैबिनेट बैठक है।

करीब 34 दिनों के अंतराल के बाद हो रही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें राज्य वित्त आयोग के कार्यकाल को आगे बढ़ाने से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में झारखंड वित्त आयोग का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को अगले वित्तीय वर्ष के लिए अवधि विस्तार देने पर विचार किया जा सकता है।

“एक तारीख, कई मायने: क्यों खास है 15 अप्रैल?”

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों के लिए राशि आवंटन से जुड़े मामलों को देखते हुए यह निर्णय अहम माना जा रहा है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कोर्ट के आदेशों के अनुपालन से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक 12 मार्च को आयोजित हुई थी। ऐसे में आज की बैठक को कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *