सीटों के बंटवारे को लेकर सुदेश महतो की अमित शाह से मुलाकात.

ताज़ा ख़बर राष्ट्रीय ख़बर विधानसभा चुनाव

झारखंड में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विश्व शर्मा भी मौजूद रहे.

भारत निर्वाचन आयोग की टीम के झारखंड दौरे से ठीक 1 दिन पहले इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा है की सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

आपको बता दें कि, झारखंड में बीजेपी के साथ आजसू पार्टी का गठबंधन है. हालांकि, अब इसमें जनता दल यूनाइटेड के भी शामिल होने की बात कही जा रही है.

एक तरफ भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो चुकी है. तो दूसरी तरफ गठबंधन के सहयोगी आजसू पार्टी की तरफ से भी चूल्हा प्रमुख सम्मेलन और दूसरे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा भी आज से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत करने जा रहा है.

आपको बता दें कि, साल 2019 में सीटों का बंटवारा नहीं होने की वजह से भाजपा और आजसू पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *