13 October history Atal Bihari Vajpayee

13 अक्टूबर का इतिहास: जब अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री.

झारखंड/बिहार राष्ट्रीय ख़बर

आज का दिन: इतिहास, वर्तमान और भविष्य का संगम

आज वर्तमान है, कल गुजरा हुआ समय है और दूसरा कल आने वाला समय। गुजरा हुआ अतीत ही हमारा इतिहास है, जो ज्ञानवर्धन का एक प्रमुख स्रोत है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहे हैं 13 अक्टूबर के दिन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां।

 1999: अटल बिहारी वाजपेयी बने भारत के प्रधानमंत्री

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 13 अक्टूबर 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे?
वाजपेयी जी इससे पहले 1996 और 1998 में भी प्रधानमंत्री रह चुके थे। यह वह दौर था जब भारत में गठबंधन राजनीति अपने चरम पर थी और वाजपेयी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई दिशा दी।

 कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री को नोबेल

इसी दिन 1999 में ही कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. रॉबर्ट मुंडेल को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्हें मुद्रा और वित्तीय नीति पर उनके उत्कृष्ट शोध के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कैबिनेट बैठक की तिथि बदली, अब 14 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से होगी बैठक.

आज के दिन इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएं

  • 1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 100 लोगों की मौत।

  • 1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

  • 1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

  • 2000 – दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।

  • 2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में लगभग 200 लोगों की मौत।

  • 2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब विस्फोट में 200 की मौत, 300 से अधिक घायल।

  • 2003 – मिस्र के जुड़वां बच्चों के सिर अलग करने का सफल ऑपरेशन; भारतीय छात्र का चयन नासा में।

  • 2004 – सऊदी अरब ने हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा की।

  • 2005हेराल्ड पिंटर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।

  • 2006मुहम्मद युनुस और ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार मिला।

  • 2008 – रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री भूमि विवाद पर हाईकोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दिए।

  • 2011 – गृह मंत्रालय ने सरकारी दफ्तरों में सामान्य हिंदी शब्दों के उपयोग के निर्देश जारी किए।

  • 2012 – पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 15 की मौत।

  • 2013 – मध्यप्रदेश के दतिया में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

 आज के दिन जन्मे महान व्यक्ति

  • 1994अविनाश साबले, भारतीय एथलीट

  • 1929शिवेंद्र सिंह सिंधू, मणिपुर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल

  • 1911अशोक कुमार, दिग्गज फिल्म अभिनेता

  • 1948नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफी और कव्वाली गायक

  • 1931भूमिन्धर बर्मन, असम के पूर्व मुख्यमंत्री

  • 1895सी.के. नायडू, भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट कप्तान

  • 1877भूलाभाई देसाई, गांधीजी के सहयोगी और प्रसिद्ध विधिवेत्ता

आज के दिन हुए निधन

  • 1911भगिनी निवेदिता, शिक्षाविद और समाजसेविका

  • 1987किशोर कुमार, मशहूर गायक

  • 2000जरनैल सिंह, भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी

  • 2004निरुपा रॉय, प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेत्री

  • 1900अमीर मीनाई, प्रसिद्ध उर्दू कवि

आज के महत्वपूर्ण दिवस

  • राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (16 अक्टूबर तक)

  • विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *